कुर्ला पश्चिम का क्षेत्र गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, हिचकोले खाकर निकलते वाहन

बारिश के कारण खस्ता हुई हालत, दुर्घटना की आशंका

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क की मंशा पर एल विभाग मनपा कार्यालय परिरक्षण विभाग खरा नहीं उतर रहा है। यही कारण है कि थोड़ी सी बारिश में कुर्ला पश्चिम की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिसके कारण वाहन हिचकोले खाकर निकलते नजर आते हैं।
शिंदे सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। मरम्मत के नाम पर परिरक्षण विभाग ने बस खानापूर्ति की है जिसके कारण थोडे से बरसात मे कुर्ला के क्षेत्र मे अनेको गड्ढे खुल गये। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। वाहन हिचकोलें लेकर चल पा रहे हैं। बारिश में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। सड़क के गड्ढों में गंदा पानी भर गया है जिसके कारण पैदल व दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कुर्ला पश्चिम के क्षेत्र न्यूमिल रोड,तक्यावार्ड भाभा हॉस्पिटल तक्यावार्ड व मैचफैक्टरी रोड और अन्य जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिसके कारण राहगीर परेशान है स्थानिक पत्रकार संपादक अकील खटिक,(सा .भारत की मुस्कान) व संपादक अश्फाक शेख (सा.महाराष्ट्र सनसनी) ने अपने युट्यूब चैनेल पर विडिओ के माध्यम से एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर से मांग किया कि सड़क को गड्ढा मुक्त कराया जाए जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

8 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

9 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

9 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

9 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

9 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

9 hours ago