Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में सड़के हो रही गढ्ढा युक्त- विजय रावत

भाजपा सरकार में सड़के हो रही गढ्ढा युक्त- विजय रावत

रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बुधवार को रुद्रपुर, और बरहज विधानसभा के जर्जर सड़को को लेकर महामहिम राज्यपाल, के नाम बारह सूत्री ज्ञापन, एसडीएम रुद्रपुर को सौंपा। इस दौरान सपा कार्यकर्तों ने हाथों में टूटी सड़कों, का स्लोगन की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि, भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग गढ्ढा मुक्ति के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट मचा रहा है।भाजपा सरकार में पुल और सड़को के मानक को, दरकिनार करके बनाया जा रहा है, जिसकी देन है कि आज जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सारी सड़के टूटी और गढ्ढा युक्त हो गयी हैं, और विभाग गढ्ढा मुक्ति के नाम पर पैसे का बंदर बाट कर रहा है। रावत ने कहा कि, भाजपा सरकार के शासनकाल में सड़के गढ्ढा मुक्त नही बल्कि गढ़ा युक्त हुई है, जिसकी देन बरहज, मदनपुर रुद्रपुर,मार्ग मदनपुर सेमरा मार्ग, जीता जागता सबूत है। विजय रावत ने आगे कहा कि एक हफ्ते के अंदर 1 रुद्रपुर से बरहज मार्ग, 2 एकौना से सराव होते हुए खोपा मार्ग, 3 बैदा से पचरुखा होते हुए कोडार मार्ग, 4 पचलडी चौराहे से बेलवा दुबैली होते हुए लाल पुर मार्ग, 5 सराव से धर्मपुर होते हुए माझानरायण मार्ग, 6तिघरा खैरवा होते हुए जगरनाथपुर मार्ग, 7कृतपुरा से पकड़ी मार्ग, 8 सराव से बहोर होते हुए भेलऊर मार्ग, 9मदनपुर से सेमराघाट मार्ग, 10 मदनपुर से नकइल मार्ग सहित इत्यादि सड़को का अगर मरमत कार्य चालू नही हुआ तो समाजवादी पार्टी रुद्रपुर तहसील में अनिश्वित कालीन धरना देने का काम करेगी।
इस दौरान छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अमित प्रधान, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष जितेश यादव, विकाश यादव, अजीत कुमार, अजय गुप्ता, शिवकुमार, सुनिल कुमार, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments