Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशासन द्वारा आदेशित गड्ढा मुक्त करने के दावों को ठेंगा दिखाती सड़कें

शासन द्वारा आदेशित गड्ढा मुक्त करने के दावों को ठेंगा दिखाती सड़कें


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
शासन की मंशा को बट्टा लगा रहे लोक निर्माण विभाग की सड़कें शासन के गाइडलाइन के अनुसार 30 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का था।आदेश लेकिन उन आदेशों को गड्ढा युक्त सड़कें शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिससे राहगीरों का चलना कठिन हो गया है।
इसका ताजा वाक्या चकियाॅवा ढाले से नहर को जोड़ती हुई सड़क,जो लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है। विगत 5 सालों से उन सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि उस पर राहगीरों का चलना बहुत ही मुश्किल है जब इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार सिंह (पीडब्ल्यूडी) से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, शासन द्वारा फडं को रिलीज करने की संस्तुति प्राप्त तो हो गई हैं।लेकिन ठेकेदारों का इस समय हड़ताल चल रहा हैं, जिससे काम कराना संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments