3 करोड़ की सड़क पांच साल की गारंटी में ही जर्जर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकास खंड हैसर के प्रजापतिपुर से निकल कर निरंजनपुर से कटार मिश्र को जोड़ने वाला मार्ग योजना के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। लगभग 3.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क अपनी पांच वर्षीय डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के बीच ही बुरी तरह जर्जर हो चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और धंसी हुई परत के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
क्षेत्रीय जन राघवेंद्र पांडेय, रामकेश, राजू उपाध्याय और राजेश यादव ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद इसकी परत उखड़ने लगी थी।
उन्होंने ने कि वर्तमान स्थिति में सड़क पर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है, जबकि बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का शीघ्र सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विभागीय सूत्रों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति को स्वीकार किया गया है। बताया गया कि सड़क की पांच वर्षीय गारंटी अवधि अभी प्रभावी है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है और तकनीकी टीम से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच के उपरांत नियमानुसार मरम्मत कराकर सड़क को गड्ढामुक्त कराया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

5 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

5 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

5 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

6 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

6 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

6 hours ago