सड़क सुरक्षा माह शनिवार को सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)।सहायक सम्भागीय अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि, शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसका समापन समारोह देवीदयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुशीनगर की अध्यक्षता में शनिवार , 4 फरवरी 2023 को सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा यातायात विभाग के 06, स्वास्थ विभाग के 04 परिवहन निगम के 06, शिक्षा विभाग के 15, एवं स्काउड गाइड के 02 कर्मचारियों का सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले कर्मचारियों को रोड सेफ्टी चैम्पियन के रूप पुरस्कृत किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों, चालको,नागरिको को सड़क सुरक्षा के नियमो तथा सुरक्षित यातायात हेतु नियमो की जानकारी देते हुए, जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुये जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में मो0 अजीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर, जिलाविद्यालय निरीक्षक कुशीनगर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, संभागीय परिवहन निरीक्षक (प्रावि०) कुशीनगर, यातायात निरीक्षक कुशीनगर, विभिन्न विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी बस / ट्रक यूनियन के पदाधिकारीगण के अतिरिक्त काफी संख्या में चालक / परिचालकों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

42 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

50 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

59 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

1 hour ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago