सड़क सुरक्षा माह शनिवार को सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक सम्भागीय अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि, शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया, जिसका समापन समारोह देवीदयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुशीनगर की अध्यक्षता में शनिवार , 4 फरवरी 2023 को सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा यातायात विभाग के 06, स्वास्थ विभाग के 04 परिवहन निगम के 06, शिक्षा विभाग के 15, एवं स्काउड गाइड के 02 कर्मचारियों का सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले कर्मचारियों को रोड सेफ्टी चैम्पियन के रूप पुरस्कृत किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों, चालको,नागरिको को सड़क सुरक्षा के नियमो तथा सुरक्षित यातायात हेतु नियमो की जानकारी देते हुए, जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुये जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में मो0 अजीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर, जिलाविद्यालय निरीक्षक कुशीनगर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, संभागीय परिवहन निरीक्षक (प्रावि०) कुशीनगर, यातायात निरीक्षक कुशीनगर, विभिन्न विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी बस / ट्रक यूनियन के पदाधिकारीगण के अतिरिक्त काफी संख्या में चालक / परिचालकों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago