मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

यातायात के नियमों का पालन करने की दिलाई गयी शपथ

एक लाख से अधिक लोग हुए शामिल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सडक सुरक्षा जागरुकता हेतु मानव श्रृंखला एवं सडक सुरक्षा शपथ ग्रहण पूरे प्रदेश में आयोजित की गयी है, इसी क्रम में रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम सहित जनपद के सभी स्कूलो व सड़कों के किनारे मानव श्रृंखला बना कर सडक सुरक्षा का संदेश दिया गया। तथा यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ एक साथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्टेडियम तथा सोनू घाट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान यातायात नियमों की शपथ भी उन्होंने दिलायी।


जिलाधिकारी ने कहा कि लगभग 26 हजार एक वर्ष में सडक दुर्घटनायें होती है, जो कोरोना से होने वाली कुल मृत्यु से भी अधिक है, इसमें सबसे पहले 50 प्रतिशत की कमी लाये और बाद में इसे शून्य के तरफ ले जाये, इसके लिए सभी को यातायात नियमों के पालन के साथ ही प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें व युवा देश के भविष्य है, ये सीखेगें तो आगे भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर एक साथ मानव श्रृखला आयोजित कर यातायात नियमो की शपथ पूरे प्रदेश में दिलायी गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं वह पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट बनाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। ड्राइविंग के नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार वाहन न चलाएं और गलत दिशा में भी वाहन न चलाएं। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाएं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।
यह कार्यक्रम इस जनपद में बृहद स्तर पर शहर सहित सभी तहसील व ब्लाक स्तर पर आयोजित कर मानव श्रृंखला, शपथ से सडक सुरक्षा का संदेश दिया गया। स्कूल-कालेज के बच्चें, एनसीसी केडेट्स, सामाजिक व स्वयं सेवी संगठन, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि द्वारा मानव श्रृंखला बना कर संदेश दिया कि सडक सुरक्षा पर सजग रहना है।

एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आयोजित मानव श्रृंखला में लगभग 95000 छात्र-छात्राएं तथा 8 हजार के आसपास जनसामान्य शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम एफआर नागेन्द्र कुमार सिंह, सीएमओ डा राजेश झा, एएसपी राजेश सोनकर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय, बीएसए हरीशचन्द्र नाथ सहित समस्त विभागो के अधिकारी व कर्मचारी, एनजीओ, स्वंय सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनसीसी स्स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के छात्र शामिल हुए।
RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago