महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वाधान में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है ।उक्त के क्रम में शनिवार प्रथम दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ नंदिता मिश्रा एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रभारी डॉ राजू शर्मा एवं रोड सेफ्टी क्लब के जिला नोडल अधिकारी दिवाकर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई जिसमें छात्र-छात्राओं को चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट बांधने ,गलत साइड से ओवरटेक न करने तथा नियमित आंखों की जांच करना, अपने लेन में चलना सभी राहगीरों खासकर बुजुर्ग ,बच्चों विकलांगों को सड़क पर चलते समय रास्ता देना स्कूल अस्पताल जैसे निषेधित क्षेत्र में कभी हॉर्न न बजाना तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सदैव मदद करने हेतु तत्पर रहेंगे की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ नंदिता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना है सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक युवा प्रभावित होते हैं इसलिए आपकी जिम्मेदारी अधिक है रोड सेफ्टी क्लब के जिला नोडल अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि शपथ के साथ युवाओं की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है वह स्वयं नियमों का पालन करें तथा अपने आसपास सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें डॉ राजू शर्मा ने कहा कि युवा अनुशासित होकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना रुकने के साथ बिना रुकावट के यातायात संचालित होता रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के सभी स्वयंसेवक स्वयं सेविका शामिल रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…