उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम शाहपुरइटई स्थित शाहियापुर बाजार से नवाबजोत जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से उजड़ चुकी है।
रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरा रहता है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।। ऊबड़-खाबड़ रास्ते में अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
बरसात के समय गड्ढे में बहुत अधिक पानी भर जाने पर लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलते हैं।
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व अधिकारियों से शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रास्ते का मरम्मत न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते लगभग 15 साल से इस सड़क का मरम्मत नही कराया गया है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…