संत कबीर नगर (संत कबीर नगर)। जिले कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी के पास में सुबह ट्रक-बाइक की टक्कर में डुमरियागंज निवासी युवती की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पिता की गंभीर स्थिति देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के गांधीनगर मोहल्ला निवासी पप्पू अपनी 22 वर्षीय बेटी निशा को गोरखपुर के गीडा स्थित किसी संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल कराने के लिए जा रहे थे। मंगलवार सुबह कांटे पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही निशा ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतका निशा का शव अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…
होली से पहले भीख मांगो आंदोलन, प्रशासन की चुप्पी पर फूटा जबरदस्त आक्रोश महराजगंज (राष्ट्र…