रमजान के पावन पर्व पर मुफ्त में राशन किट का वितरण किया गया

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा ) वर्तमान समय में मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू है। जगह जगह मुस्लिम समाज और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम और राशन किट का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में ज़कारिया एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ज़कारिया ट्रस्ट कार्यालय, मालाड पश्चिम में मुंबई के विभिन्न हिस्सों से विधवा महिला, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त रमजान राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षो से निरंतर शुरू है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य ट्रस्ट के अध्यक्ष ज़कारिया लकड़ावाला, कोषाध्यक्ष इस्माइल लकड़ावाला, कल्पेश शाह, गरीबों का अभिनेता कल्याणजी जाना मौजूद थे। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रस्टी जकारिया लकड़ावाला ने बताया कि रमजान में रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का भी इंतजाम यहां किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

2 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

4 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

4 hours ago