रामपुर बुजुर्ग में जल जमाव से मार्ग हुआ दलदल, ग्रामीणों ने की समाधान की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग स्थित बागापार–महराजगंज मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। जगह-जगह जल जमाव ने राहगीरों और वाहनों की रफ्तार थाम दी है। यह मार्ग विजयपुर,केवला पुर खुर्द , बरगदवां राजा, परासखाड़, बेलवाकाजी सहित दर्जनों ग्राम सभाओं को मुख्य सड़क से जोड़ता है, लेकिन पानी भरने से लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण अमरजीत शर्मा, सूर्य नाथ शर्मा, फेकू, गुलाब , मेहंदी, मनीष, संदीप आदि ने बताया कि सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण आए दिन फिसलने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। पैदल चलना तो मुश्किल है ही, बाइक और चारपहिया वाहन भी धंसने का खतरा झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस मुश्किल से राहत मिल सकें।

Karan Pandey

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

3 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

3 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

8 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

9 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

9 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

19 hours ago