पाकिस्तान: बलूचिस्तान में दो दिनों में 47 उग्रवादी ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद

इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा से सटे बलूचिस्तान प्रांत में पिछले दो दिनों में चलाए गए अभियानों में कम से कम 47 उग्रवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।आईएसपीआर के बयान के अनुसार, 7-8 अगस्त की दरमियानी रात, सुरक्षा बलों ने झोब जिले के संबाजा क्षेत्र में एक बड़े अभियान के तहत 33 उग्रवादियों को ढेर किया। इसके बाद 8-9 अगस्त की दरमियानी रात, अफगानिस्तान सीमा से लगे संबाजा के आसपास के इलाकों में चलाए गए दूसरे अभियान में 14 और उग्रवादी मारे गए। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि अभियानों के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पाकिस्तान में नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा सरकार के साथ संघर्षविराम समाप्त करने के बाद से, विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में उग्रवादी हमलों में तेज वृद्धि देखी गई है। इन अभियानों को उसी बढ़ते आतंकवादी खतरे के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर:- यह समाचार पीटीआई-भाषा की फीड पर आधारित है और “राष्ट्र की परम्परा” ने इसमें कोई संपादकीय हस्तक्षेप नहीं किया है। सभी तथ्य संबंधित आधिकारिक स्रोतों और आईएसपीआर के बयानों पर आधारित हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago