सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

कर्नलगंज, गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर.. कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज- परसपुर मार्ग स्थित बबुरास चौराहे के निकट बीते 28 सितम्बर को मार्ग दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की रविवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज परसपुर मार्ग स्थित बबुरास चौराहे से पहले पाण्डेय खाद भंडार के पास की है। बीते 28 सितंबर को ग्राम पैरौरी के मजरा चिंता पाण्डेय पुरवा निवासी राधेश्याम उम्र करीब 52 वर्ष अपने घर से पैदल चलकर पाण्डेय खाद भंडार के सामने पहुंचे ही थे कि उसी बीच परसपुर की तरफ से काफी तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बाइक सवार व्यक्ति पहुंचा और राधेश्याम को काफ़ी जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटहिल हो गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई रघुनाथ पाण्डेय ने बताया कि रविवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

सँवाददात गोण्डा…

parveen journalist

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago