अपने घरों में सीसी कैमरा लगाकर परिवार जनों को सुरक्षा कवच कराए उपलब्ध

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपने घर के आस-पास एक सुरक्षा कवच बनाएं- एडीजी जोन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) त्रिनेत्र अभियान की सफलता को देखते हुए एडीजी जोन ने “हर घर कैमरा” अभियान की शुरुआत आज करते हुए बताया कि त्रिनेत्र अभियान के प्रथम चरण में गोरखपुर जनपद के शहरी क्षेत्र में 176 स्थानों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 300 स्थानों पर सम्मानित जनों के सहयोग से सीसी कैमरा लगाने के लिए अपनी सुकृति प्रदान करते हुए सीसी कैमरा लगवाया गया जिससे अपराधियों पर लगाम लगाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। इसकी सफलता को देखते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार ने गोरखपुर जोन के सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर अपने घरों में परिवार जनों को सीसी कैमरा लगवा कर सुरक्षा प्रदान करने का गिफ्ट प्रदान करें। एडीजी जोन अखिल कुमार ने अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों के महत्व को देखते हुए गोरखपुर जोन पुलिस द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के नाम से एक अभियान 7/06/2022 से चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों / चौराहों / तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जनता के संभ्रांत व्यक्तियों/संस्थाओं से पुलिस द्वारा अपील की गई है। इस अभियान के अब तक के परिणाम काफी सकारात्मक व उत्साहजनक रहे हैं और गोरखपुर शहर में अब तक 91 व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा कुल 176 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु अपनी सहमति दी जा चुकी है, जिनमें अधिकांश स्थानों पर कैमरे क्रियाशील भी हो चुके हैं। जनता के संभ्रांत व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु चौराहों तिराहों को गोद लिए जाने का क्रम अभी भी जारी है। चौराहों/ तिराहों पर लगे हुए इन कैमरों की मदद से अब तक कई अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिली है और सुरक्षा का एहसास पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। इस अभियान की अगली कड़ी के तौर पर हर घर कैमरा” अभियान आज सोमवार 10/10/2022 से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनता के प्रत्येक व्यक्ति से यह अपील की जाती है कि अपने और अपने घरवालों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए अपने घर पर अपनी सुविधा के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिससे घर के प्रवेश द्वार तथा घर को आने-जाने वाले अन्य रास्तों को कवर किया जा सके। इससे आपराधिक और असामाजिक तत्वों का मनोबल तो गिरेगा ही, साथ ही साथ किसी अपराधिक घटना की स्थिति में अपराधी का पता लगाना भी आसान हो जाएगा। कैमरों की गुणवत्ता ऐसी हो जिससे किसी व्यक्ति का हलिया / चेहरा पहचाना जा सके। साथ ही 30 दिनों तक की रिकॉर्डिंग की व्यवस्था हो । जिन लोगों ने पूर्व से ही अपने घरों के आसपास कैमरे लगवा रखे हैं वे भी अपने क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारी (BPO)/ बीट उपनिरीक्षक / थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी देकर इस अभियान में भागीदार बन सकते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रत्येक बीट पुलिस अधिकारी/ बोट उपनिरीक्षक/थानाध्यक्ष के लिए निर्देशित किया गया है कि वे जनता के संभ्रांत लोगों से जाकर मिलें और इस अभियान के बारे में उनसे चर्चा करें और उन्हें अपने घरों के आसपास कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य मार्गों के अलावे मोहल्ले के अंदर के मुख्य रास्तों, गलियों, मोड़ आदि पर पड़ने वाले मकानों के स्वामियों से विशेष रूप से मिलकर कैमरे लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस प्रकार मात्र 5 से 10 हजार रुपए के खर्च में नागरिकों द्वारा अपने घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा सकते हैं। और सुरक्षा एहसास को पहले से बेहतर किया जा सकता है। इस अभियान के तहत अपने घरों के आसपास कैमरे लगवाने वाले जनता के जागरूक नागरिकों को “त्रिनेत्र मित्र” के नाम से जाना जाएगा। आइए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपने घर के आस-पास एक सुरक्षा कवच बनाएं। यह सुरक्षा कवच अपने परिजनों को दीपावली के अवसर पर सर्वोत्तम “सुरक्षा गिफ्ट” होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

9 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

10 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

10 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

10 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

11 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

11 hours ago