लोक सभा अध्यक्ष ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, कल अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा): लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी में व्यस्त कार्यक्रम से जल्दी दिल्ली लौटे । वे श्री यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

” समाजवादी नेता, समाजवाद के स्तंभ, जनता के नेता मुलायम सिंह यादव हमारे बीच में नहीं रहे । मुलायम सिंह यादव जी ने समाज से वंचित, गरीब, अभावग्रस्त लोगों की मदद की, उनकी आवाज बने, उनका नेतृत्व किया। एक समाजवादी विचारधारा को जयप्रकाश नारायणजी की विचारधारा, लोहिया जी की विचारधारा को लेकर वो आगे बढ़े। उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में समाजवाद की मुखर आवाज बने। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में, देश के रक्षा मंत्री के रूप में, विभिन्न पदों पर रहते हुए देश और राष्ट्र के सेवा की उनकी सेवा हम सबको स्मरण रहेगी ।

जो विचार उन्होंने व्यक्त किए थे जो देश के अंदर समाजवाद को लेकर चले थे मुझे आशा है उनके अनुयायी, शुभचिंतक विचारधारा को लेकर चलेंगे।

अपनी श्रद्धांजलि में श्री बिरला ने कहा:

उनके अंदर लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था, विश्वास था, 17वी लोक सभा में मैं देखता था की उनकी तबियत भी ठीक नही थी, आयु भी ज्यादा हो गई थी लेकिन उसके बाद भी रोजाना संसद आना, संसद में देर तक बैठना संसद की कार्रवाई में हिस्सा लेना, उनके लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अटूट विश्वास का उदहारण था। उनका मानना था कि देश के अंदर सामाजिक आर्थिक विकास लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से संभव है इसीलिए लोकतंत्र के प्रति उनके अंदर गहरी आस्था थी।

मैं इस निधन पर दुख व्यक्त करता हूं, संवेदना व्यक्त करता हूं भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे । मुझे आशा है जो आवाज समाजवाद की जो अलख उन्होंने जलाई थी उनके अनुयाई, उनके प्रशंसक उसे आगे लेकर चलेंगे। ओम शांति।”

श्री बिरला कोटा की अपनी निर्धारित यात्रा पूरी होने से पहले दिल्ली लौट रहे हैं। वह कल सैफई में श्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

journalistabhisheklko

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago