सकुशल संपन्न हुई आरओ-एआरओ परीक्षा

डीएम-एसपी रहे गतिशील

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) तथा सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO ) की प्रारंभिक परीक्षा जिले में 41 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। पूरी परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा गतिशील रहे। दोनों अधिकारियों ने शहर व आसपास के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा फोन के माध्यम से पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर बनाए हुए थे।
दो पाली मे हुई परीक्षा में पहली पॉली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक, जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई। जिलाधिकारी सबसे पहले टीडी कॉलेज में पहुंचे और वहां केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद टाउन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में जाकर हो रहे परीक्षा का जायजा लिया। दूसरी पाली में भी उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, हॉली क्रॉस स्कूल में जाकर परीक्षा की सुचिता का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में जाकर पूरे जिले में हो रही परीक्षा के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम के जरिए पूरे जिले में हो रही परीक्षा पर नजर रखी जा रही थी। बता दें कि परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था, सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती करते हुए पूरी सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

17 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

17 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

17 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

17 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

17 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

21 hours ago