उतरौला से फत्तेपुर जाने वाला मार्ग जर्जर, ग्रामीणों का आवागमन बाधित

उतरौला /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उतरौला मुख्य बाजार से अल्ला नगर, रसभरियों होते हुए फत्तेपुर गांव जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में अल्ला नगर ग्राम पंचायत को अम्बेडकर गांव घोषित किया गया था, जिसके तहत इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। हालांकि, बाढ़ के कारण सड़कें जगह-जगह से टूट गईं, और अब गड्ढों से भरी इस सड़क पर चलना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन न तो अधिकारियों और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है। इस मार्ग की दुर्दशा का सबसे अधिक खामियाजा मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद जोखिमपूर्ण हो जाता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन देने और जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी समस्याओं को साझा करने के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभागों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके और बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से प्राप्त हो सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

15 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago