बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
ऋतुराज कुशवाहा को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड द्वारा जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) व गूंजा गुप्ता को जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जनपद देवरिया में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट एवं गाइड का पद रिक्त चल रहा था, जिसके कारण स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं, जिसको देखते हुए जनपद से उक्त दो नामों का प्रस्ताव प्रदेश को भेजा गया था। प्रदेश कार्यालय की तरफ से ऋतुराज कुशवाहा को जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) एवं गुंजा गुप्ता को जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) के पद पर कार्य करने हेतु अधिकार पत्र भेज दिया है। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा ऋतुराज व गूंजा को अधिकार पत्र सौंपा और कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों के संचालन में अब तीव्रता आनी चाहिए। इस अवसर पर जिला कमिश्नर गाइड गीता, ज़िला सचिव आशुतोष शाह, जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्र, बृजेश सोनकर, नर्सिंग आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…