मैजापुर चीनी मिल में ड्यूटी करने गए ऋषभ शुक्ला अचानक लापता

खोजबीन में जुटी पुलिस, गुमशुदगी के संबंध में जारी हुआ विज्ञापन

कर्नलगंज, गोण्डा(राष्ट्र जी परम्परा) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मैजापुर चीनी मिल में ड्यूटी करने गए ऋषभ शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला अचानक लापता हो गए,जिनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

कटरा बाजार पुलिस द्वारा गुमशुदगी के संबंध में खोजबीन हेतु जारी विज्ञापन के अनुसार मूल रूप से ग्राम इन्द्रसेनवा, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश निवासी ऋषभ शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला जो बीते 15 सितम्बर 2022 को दिन में घर से मैजापुर चीनी मिल में ड्यूटी करने गए थे, जो वापस नहीं आए। गुमशुदा का हुलिया रंग साँवला, गोल चेहरा, छोटे बाल, आँख, नाक, कान, कद 5 फिट 6 इंच उम्र करीब 24 वर्ष पहनावा सफ़ेद रंग का शर्ट नीले रंग का जींस व काला जूता पहने हैं। गुमशुदा ऋषभ शुक्ला के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई सूचना प्राप्त होती है तो निम्नलिखित मो० नम्बर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मो० 9454401374, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार,मो० 9454403484, उप निरीक्षक थाना कटरा बाजार के मो०- 7800124548 और संपर्क सूत्र – नेहा देवी पत्नी ऋषभ शुक्ला मो० 8470928176 कटरा बाज़ार जिला- गोंडा पिनकोड – 271503 पर सूचित करने की आम जनमानस से अपील की गई है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

2 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

5 minutes ago

पांच दशक के पुस्तकालय शोध का खुला राज, डिजिटल संरक्षण सबसे आगे; बीबीएयू के शोध में सामने आए पांच बड़े ट्रेंड

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पिछले 50 वर्षों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शोध का…

16 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

7 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

7 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

7 hours ago