iPhone खरीदने के लिए अंग बेचना: वांग शांगकुन की पूरी जिंदगी बदलने वाली गलती

17 साल की उम्र में एक किडनी बेचने वाले वांग अब पूरी जिंदगी डायलिसिस पर हैं — यह कहानी युवाओं के लिए है चेतावनी का संदेश।

(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चीन के वांग शांगकुन की गलती आज भी उसे परेशान करती है। 2011 में मात्र 17 साल की उम्र में वांग ने iPhone 4 और iPad 2 खरीदने के लिए अपनी एक किडनी अवैध रूप से बेच दी थी। उस समय उसे इस किडनी के बदले 20,000 युआन (लगभग 2.5 लाख रुपये) मिले थे। लेकिन आज, 14 साल बाद, वह पूरी तरह से विकलांग हैं और अपनी बाकी जिंदगी डायलिसिस मशीन पर निर्भर रहेंगे।

वांग की यह दर्दनाक कहानी सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है, खासकर तब, जब iPhone 17 Pro जैसे महंगे गैजेट्स युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं और अंग तस्करी के खतरे बढ़ा रहे हैं।

गलती का कारण:

वांग एक गरीब परिवार से थे और अंग तस्करों के झांसे में आ गए। उन्हें लालच दिया गया कि एक किडनी बेचने पर बड़ी रकम मिलेगी। वांग ने सोचा कि “दो किडनी हैं, एक से काम चल जाएगा।”

सर्जरी और इसके परिणाम:

वांग को हुनान प्रांत के एक अवैध अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ बिना सुरक्षित देखभाल के उनकी किडनी निकाल दी गई। सर्जरी के तुरंत बाद वांग को पैसे और उनके पसंदीदा गैजेट्स मिल गए, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। कुछ महीनों बाद उनकी दूसरी किडनी में संक्रमण हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि गैर-स्वच्छ सर्जरी के कारण बैक्टीरिया फैल गया था। परिणामस्वरूप उनकी बाकी किडनी केवल 25% कार्य कर रही है।

चेतावनी का संदेश:

अब 31 साल के वांग शांगकुन अपनी दर्दनाक कहानी युवाओं को चेतावनी देने के लिए साझा कर रहे हैं। उनका कहना है कि iPhone या अन्य महंगे गैजेट्स के लिए अपनी सेहत और भविष्य को जोखिम में डालना कभी सही नहीं होता।

वांग की कहानी यह सिखाती है कि अंग तस्करी जैसी अवैध गतिविधियाँ न केवल जीवन खतरे में डालती हैं, बल्कि पूरी जिंदगी बदल देती हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

40 minutes ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

44 minutes ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

50 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

2 hours ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

2 hours ago