हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा तभी की जा सकती है, जब व्यक्ति को कानून की जानकारी हो। इसकी अज्ञानता में ही व्यक्ति शोषण का शिकार होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर जहां महिला कर्मियों की संख्या 10 अथवा 10 से अधिक है, वहां कानून के तहत आंतरिक सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों का जबाव देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में बताते हुए लोक अदालत, पुलिस चालान तथा विधि के सामान्य पहलुओं के बारे में जानकारी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, एनसीसी के चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पुनीत त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक व एनसीसी कैडेट्स छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…