नाडेप पिट कचरा संग्रहण के निर्माण मे हो रही धांधली, ब्लाक के जिम्मेदार मौन

मिठौरा के ब्लाक ग्राम पंचायत पिपरा सोनाड़ी व सिऊली परसा का मामला

थर्ड क्लास के ईंट व सफेद बालू का हो रहा प्रयोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत ओडएफ प्लस सेकंड फेज के तहत गांव में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए सभी ग्राम वासियों से संकल्प दिलवाया गया कि वह घरों से निकलने वाला सूखा-गीला कचरा अलग अलग करके रखें इसके लिए सरकार द्वारा अब शहरों की तर्ज पर गांव में भी कचरा डोर टू डोर लेने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा व्यवस्था की जाएगी जिससे कि गांव में साफ-सफाई बनी रहे इस तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। गांव से निकलने वाला कूड़ा करकट के लिए भी नाडेप पिट का निर्माण किया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर लगभग 6 ग्राम सभा में बनने के लिए भूमि चयनित हो गई है ।वही ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी व सिऊली परसा मे निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो गया है। इस निर्माण कार्य में सभी मानको को दरकिनार कर कार्य किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत गांव से निकलने वाला कूड़ा करकट के लिए भी नाडेप पिट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें प्रति नाडेप पिट का निर्माण कचरा संग्रहण की लागत लगभग चार लाख से छः लाख तक सीमित है जो जनसंख्या के आधार पर संचालित है। इसी क्रम में ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी के उत्तर तरफ पोखरे पर स्थित व सिऊली परसा मे वन टांगियां 27 के नवीन सब्जी मंडी के पास निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस निर्माण कार्य में सभी मानको को दरकिनार कर कार्य कराया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य में थर्ड क्लास के ईट व सफेद बालू सहित लोकल सीमेंट का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है। न तो जिम्मेदार देख रहे हैं और न ही कोई ब्लाक के आला अधिकारी ,देखे तो कैसे जब जेब मे मिल रहे है पैसे तो भला जांच किस पर करें। यह भ्रष्टाचार का खेल अब क्षेत्रों में कौतूहल का विषय बन चुका है जिसमें ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

6 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

7 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

7 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

7 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

8 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

8 hours ago