घाटकोपर दुर्घटना में जख्मी हुए रिक्शा चालक की इलाज के दौरान हुईं मौत

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
पिछले सोमवार 13 मई को घाटकोपर पूर्व में रेलवे पुलिस कॉलोनी में पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए रिक्शा चालक की रविवार रात 12 बजे आखिरकार मौत हो गई। मृत रिक्शा चालक राजू सोनावणे घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर में रहता था, उनके परिवार में बेटा और पत्नी हैं। जबकि 4 घायलों का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान आखिरकार घायल रिक्शा चालक की मौत हो गई। बता दें कि 13 मई को घाटकोपर में विशाल होर्डिंग्स गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 75 लोग घायल हुए थे, घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों चल रहा था । जिसमे से घायलों में से एक की मौत हो जाने से अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। राजू मारुति सोनावणे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रिक्शा चलाते थे। उसकी पत्नी घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती है और उसके बेटे के पास कोई नौकरी नहीं है। उन्होंने कर्ज लेकर बदलापुर में एक घर खरीदा था। हालांकि, उनके रिश्तेदार अश्रवजीत सोनावणे ने बताया कि मृतक सोनावणे का परिवार रमाबाई आंबेडकर नगर में रहता था। इस बारे में बात करते हुए अश्रवजीत सोनवणे ने मांग की है कि रेलवे,के अधिकारी, मनपा और पुलिस अधिकारी जो होर्डिंग्स हादसे की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं और इसकी शिकायत देने के बावजूद इस खतरनाक होर्डिंग्स को नजरअंदाज किया गया। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

20 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

20 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

21 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

21 hours ago