मतदान कार्मिको को दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण और फैसिलिटेशन सेंटर का जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवलोकन कर दिए निर्देश

पूर्ण मनोयोग व गम्भीरता से समस्त मतकार्मिक लें प्रशिक्षण-जिला निर्वाचन अधिकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टीडी कालेज में मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण और मतदान कार्मिकों को वोट देने के लिए विधानसभावार बने फैसिलिटेशन सेंटर के पहले दिन का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी मतकार्मिकों को पूरे मनोयोग और गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। यहां पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतकार्मिकों को प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैसिलिटेशन सेंटर में मतकार्मिकों वोट देने के लिए आवश्यक प्रपत्र- प्रथम, द्वितीय नियुक्ति पत्र की छाया प्रति और ई-पिक की छाया प्रति है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं टीमों के समक्ष मतदान कार्मिकों- पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान अधिकारियों को उनके कार्य उत्तरदायित्व एवं जवाबदेही से सम्बन्धित विभिन्न चरणों के कर्तव्यों का बोध कराया। कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी MPS एप (मतदान प्रतिशत संकलन एप) अवश्य डाउनलोड कर लें।साथ ही ईवीएम एवं चुनाव संबंधी अन्य प्रक्रियाओं की तकनीकी और सैद्धांतिक प्रशिक्षण गम्भीरता से लें, ताकि कोई त्रुटि होने की सम्भावना से बचा जा सके। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराते हुए मतदान कार्मिकों की अपने बूथ पर निर्विघ्न, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढ़ग से मतदान सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी होती है। समय से मॉक पोल, मतदान प्रारम्भ कराना, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, टेस्ट वोट, आसक्त, दिव्यांगजन के द्वारा साथी की मांग की स्थिति आने पर माननीय आयोग के निर्देशानुसार समस्त प्रक्रियाओं को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी मतदाता मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर न जाए, सभी पोलिंग पार्टियां इस बात का अवश्य ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन कराते हुए जनपद में सकुशल चुनाव कराना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मतदान जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/अनुपस्थिति बर्दाश्त नही की जाएगी तथा मतदान कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
प्रशिक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक ओजस्वी राज,पीडी उमेश मणि त्रिपाठी, एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

3 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

3 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

3 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

3 hours ago