देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में राइस मिलर्स के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमआर प्रेषण तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राइस मिलों द्वारा एफसीआई को किये जाने वाले सीएमआर प्रेषण की गति तेज की जाए, जिससे धान क्रय केंद्रों से धान के उठान में भी तेजी आएगी।
राइस मिलरों ने एफसीआई द्वारा कम संख्या में टेक्निकल असिस्टेंट (टीए) तैनात करने का मुद्दा उठाया। वर्तमान में एफसीआई ने तीन टीए तैनात किए हैं। जिलाधिकारी ने एफसीआई के प्रबंधक को मांग के अनुरूप टीए बढ़ाने का निर्देश दिया। जनपद का सीएमआर प्रेषण दर 70 प्रतिशत है जो कि राज्य औसत से पीछे है। डीएम ने इसमें सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स से धान क्रय की प्रक्रिया से बिचौलियों को हतोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारी एवं मिलर्स सजग रहें। शासन द्वारा निर्धारित नीति का सख्ती से अनुपालन किया जाए। किसानों का धान प्रतिबद्धता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रय किया जा रहा है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डीएफएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी एवं राइस मिलर उपस्थित थे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…