अमर शहीद भगत सिंह के सच्चे मित्र थे क्रांतिकारी शिव वर्मा

सेनानी भवन के सभागार में मनाई गई जन्म जयंती, भारी तादाद में जुटे सेनानी उत्तराधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेनानी भवन के सभागार में महान क्रान्तिकारी शिव वर्मा का जन्मोत्सव मनाया गया।, इस मौके पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा की क्रान्तिकारी शिव वर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुआ था साहित्य प्रेमी होने के कारण मार्क्सवाद से प्रभावित होकर वो साम्यवादी हो गये, उन्हें काला पानी सहित लगभग 17 वर्ष की सजा सुनाई गई लेकिन उन्होंने ब्रिटिश सरकार के सामने नतमस्तक नहीं हुए। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा की श्रद्धेय क्रान्तिकारी शिव वर्मा 1921 में 17 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता आन्दोलन में कूदे, वो हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे,13 मई 1929 को सहारनपुर बम फैक्टरी में जयदेव कपूर और डॉ गया प्रसाद कटियार के साथ शिव वर्मा गिरफ्तार हुए और 1946 में वें जेल से रिहा हुये ,वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी भानुप्रताप द्विवेदी एडवोकेट ने कहा की उनकी धारणा थी की बुलेट के साथ बुलेटिन की भी इस आंदोलन में प्रबल आवश्यकता है और वैचारिक क्रांति के सहारे स्वतन्त्रता की तरफ बढ़ा जा सकता है। भगतसिंह के सच्चे मित्र होने के कारण वह डटे रहे इसी कारण लाहौर षड़यंत्र केस -2 में उन्हें दण्डित किया गया, उनकी मृत्यु 10 जनवरी 1997 को कानपुर में हुई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी वह क्रांतिकारी एवं साम्यवादी विचारों के लिए विख्यात थे और तमाम नौजवानों के लिए आज भी मृत्युपरांत वो प्रेरणा स्रोत हैं,अन्त में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ और कार्यक्रम में राजेश वोट एडवोकेट, आशुतोष मिश्रा एडवोकेट, अभिषेक द्विवेदी एड, अवनीन्द्रनाथ पाण्डेय एडवोकेट सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

10 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

10 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

11 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

11 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

11 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

11 hours ago