संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) का मास्टर डाटा तैयार करने एवं छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने हेतु संशोधित समय-सारिणी निर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 09 नवम्बर से 17 नवम्बर 2023 तक विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रस्तुत करना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाये) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर अपलोड करके प्रमाणित करना है।
उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन सम्बन्धित उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजीटल हस्ताक्षर से 09 नवम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने तिथि 15 सितम्बर 20023 से 08 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित की गयी है।
छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति की संशोधित समय सारणी जारी
RELATED ARTICLES
