सीडीओ की अध्यक्षता ग्राम प्रधानों के विरुद्ध लम्बित जांचों की समीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के विरुद्ध प्रचलित जांच कार्यों से सम्बन्धित लम्बित शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित जांच अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शपथ पत्र पर प्राप्त कुल 91 के सापेक्ष 17 शिकायतो की जांच आख्या प्राप्त हुई है, 74 शिकायतों की जाँच आख्या लम्बित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त जांच अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों की जांच आख्या 01 सप्ताह में उपलब्ध कराएं जिससे लम्बित शिकायतों का निस्तारण कराया जा सके। कतिपय जांच अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतो से अभिलेख प्राप्त न होने के कारण जांच नही हो पा रही है। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं०) एवं खण्ड विकास अधिकारी को अभिलेख न मिलने के सम्बन्ध में अवगत कराये। सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं०) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के अभिलेख उपलब्ध कराया जायेगा। यदि फिर भी अभिलेख नही मिलते है तो इस सम्बन्ध में लिखित रूप से अवगत कराया जाये जिससे सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो जांच अधिकारी जनपद से बाहर स्थान्तरित हो गये है उनके स्थान पर जांच अधिकारी यथा शीघ्र नामित करा दिया जाये।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पी.के. यादव, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई सौरभ, ए.आर. कोआपरेटिव हरि प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, अधिशाषी अभियन्ता पी.डब्ल्यू.डी, जिला उद्यान अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

2 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

3 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

3 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

3 hours ago