नगर निकायों में कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकायों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक, सोमवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में नगर निकायों में आरंभ, अनारम्भ, पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों में लंबित कार्य व अनारम्भ कार्य को शीघ्रता से शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य पूर्ण हो चुका हो तो संबंधित का भुगतान भी किया जाए। सभी पूर्ण कार्यों के फोटोग्राफ और पीपीटी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास सही मायने में तब माना जायेगा, जब शून्य पेंडेंसी हो। समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं या लापरवाही कर रहे हैं, तो उन्हें टर्मिनेट किया जाए। अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि, समस्त वैसे ठेकेदारों की बैठक ले और कार्य नहीं करने व लापरवाही करने पर उन्हें टर्मिनेट किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्क आर्डर देने के तत्काल बाद कार्य शुरू कर दें।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि निर्माणाधीन कार्यों की राजस्व की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी, और मौके पर सिविल का कार्य दिखना चाहिए। विकास कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा होगी। उन्होनें कहा कि अधिशासी अधिकारी सही आंकड़े उपलब्ध करावे।
जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं में 2 हेल्थ ए टी एम व नगर पंचायतों में 1 हेल्थ ए टी एम की स्थापना हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

14 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago