नगर निकाय द्वारा कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तथा नगर निकाय द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगर निकाय के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, राज्य वित्त आयोग की प्रगति, नगर निकायों में निविदा/बिड की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, नगर निकायों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, विभिन्न योजनाओ के लाभार्थीगनों के आवेदन प्राप्ति की स्थिति आदि की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उन कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस क्रम में नगर पंचायत रामकोला के अधिशासी अधिकारी को, परियोजनाओं के स्वीकृत होने के बाद भी संतोषप्रद प्रगति नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जानी गई। कितने फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त किए गए इसके बारे में जाना गया तथा धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी पडरौना को भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बैंकर्स की बैठक करवाने को कहा तथा पीएम स्वनिधि योजना में समस्त उपजिलाधिकारीगण को रुचि लेकर, कार्य करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में पीएम आवास योजना शहरी के संदर्भ में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए तथा उप जिलाधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आवेदन पर रुचि लेते हुए, निस्तारित करवाये जाने हेतु निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आई जी आर एस के संदर्भ में तहसील स्तर पर ऑनलाइन संदर्भ, मुख्यमंत्री संदर्भ आदि में डिफॉल्टर नहीं होने के निर्देश दिए तथा सभी लंबित मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द व गुणवत्तापूर्ण किए जाने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारीगण व अधिशासी अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago