Tuesday, February 17, 2026
Homeआजमगढ़सपा कार्यलय सगड़ी विधानसभा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सपा कार्यलय सगड़ी विधानसभा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सगड़ी में समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक डाक्टर एच एन सिंह पटेल ने कहा कि सगड़ी विधानसभा के सभी बूथों को सेक्टर व जोन में बांटा गया है। जिस जोन व सेक्टर में हमारे बूथ 2022 के चुनाव व उपचुनाव में कमजोर रहे हैं, उस पर विशेष ध्यान दिया जाए । बूथ अध्यक्ष जातीय गणना कर उस पर सभी जातियों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। सगड़ी विधानसभा सेक्टर व जोन में सभी लोगों को बूथ पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
प्रदेश सचिव और विधानसभा सगड़ी प्रभारी करुणाकांत मौर्य ने आगामी लोकसभा 2024 को देखते हुए सेक्टर अध्यक्ष व जोनल अध्यक्ष के पदाधिकारी से कहा कि सभी लोग भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कुचक्र से मजदूर, किसान, नौजवान, बड़े बुजुर्गों को गांव-गांव जाकर बताये की यह पार्टी शोषण कर रही है। कुछ नया काम नहीं हो रहा है। युवाओं का शोषण हो रहा है ,गरीबों का शोषण हो रहा है, इसके बारे में सभी लोग लग जाएं और जाति जनगणना पर विशेष ध्यान दें।
अध्यक्षता रामदरस यादव व संचालन जगदीश यादव ने किया।
इस कार्यक्रम में सरजू यादव ,रामाश्रय राय, जगदीश यादव, राम सिंह पटेल, दुर्ग विजय राम, रामायण यादव, रामानंद यादव, मनोज राजभर आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments