जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर..जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा अभियोजना कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शासकीय अधिवक्ता एवं अभियोजन अधिकारी अदालत में महिला अपराधों एवं अन्य गंभीर वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाएं, विगत 6 माह में महिला अपराध एवं गंभीर प्रकरणों में दोषमुक्त मामलो की पुनः समीक्षा करते हुए अपील दायर किए जाने का निर्देश दिया। अधिकतम साक्षियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, आकारण साक्षियों की वापसी ना होने पाए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए । न्यायालय में 10 वर्ष से अधिक तक लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जेष्ठ अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता बलरामपुर…

parveen journalist

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

4 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

5 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

5 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

13 hours ago