पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की बैठक कर्मचारी हित पर हुई चर्चा

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर..

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की बैठक महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में सभी विभाग के कर्मचारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। कई कर्मचारियों का कहना था कि वेदांता में इलाज कराने वाले कर्मचारी व परिजनों को दिक्कत हो रही है।

  • वेदांता में इलाज कराने वाले कर्मचारी व परिजनों को हो रही दिक्कत

इलाज कराने में दिक्कत होती है टाईअप हॉस्पिटल आनाकानी कर रहा है इस नाते समय से भुगतान नहीं होता। वहां पर इलाज कराने के बाद जो दवा लिखी जा रही है समय से नहीं मिल पा रही है, दवा लेने में दिक्कतें आ रही है।

👉रविवार को शाम 5 बजे सभी वर्ग के कर्मचारियों की होगी बैठक

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की मीटिंग में यह प्रश्न उठा कि रेल प्रशासन द्वारा समय से बजट व समय से दवा क्यों नहीं मंगाया जा रहा है। न्यू पेंशन योजना, निजीकरण, कर्मचारियों के उत्पीड़न, नियमानुसार प्रशासन द्वारा कार्य न करना, सीनियरिटी, प्रमोशन लटकाए रखना, रेल कर्मचारी आवासों की स्थिति खराब होने पर चर्चा हुई। महामंत्री ने बताया कि रेलवे डिपार्टमेंटल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है।

👉रेलवे डिपार्टमेंटल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली, सीबीआई करे जांच : विनोद

लगभग 2 साल से यह गतिविधियां चल रही है इसकी सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। यह सब जगजाहिर है। महामंत्री ने कहा चुनाव के लिए लगातार पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ प्रयासरत है। सरकार समर्थित एक यूनियन है उसको ले आने के लिए सरकार चुनाव नहीं करा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हमेशा कर्मचारियों की हर बात को लगातार उठाती रही है। कोऑपरेटिव बैंक का मुद्दा हो चाहे रेल कर्मचारियों का उत्पीड़न का मुद्दा हो चाहे समय से भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा हो चाहे प्रमोशन का मुद्दा हो सभी मामलों को निरंतर उठा रही है, और आगे भी लड़ती रहेगी। रविवार को शाम 5:00 बजे सभी वर्ग के कर्मचारियों की केंद्रीय कार्यालय पर बैठक होगी। बैठक में राजेंद्र प्रसाद भट्ट संयुक्त मंत्री डीके तिवारी, संगठन मंत्री सतीश चंद अवस्थी, मंडल मंत्री केएम मिश्र, मंडल मंत्री मनोज द्विवेदी, कोषाध्यक्ष केंद्रीय कुलदीप मनी, दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, शैलेश सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago