Categories: Uncategorized

बाल मेले से बच्चों के बौद्धिक क्षमता का होता हैं विकास: खण्ड विकास अधिकारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओ एचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं में
जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश दिया। यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट, और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन संबंधित बीडीओ द्वारा नामित अभियंताओं के माध्यम से रैंडमली कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया।
उन्होंने विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा धनराशि प्रेषित की जा चुकी है, उनमें माह के अंत तक विद्युत संयोजन सुनिश्चित करें। रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया। परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समय-सीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

20 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

20 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

20 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

20 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

20 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

20 hours ago