कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर में संचालित/ क्रियान्वित, पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो- पुअर पर्यटन विकास परियोजना की कार्य प्रगति के संदर्भ में चर्चा हुई।
इस क्रम में पथिक निवास, टूरिस्ट इनफॉरमेशन ऑफिस, विपश्यना केंद्र, फूड प्लाजा, कुकुत्था रिवरफ्रंट आदि के विकास कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास हेतु उक्त स्थलों के संदर्भ में उनके पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थलों पर निर्माण कार्यों के गुणवत्तापूर्ण व तीव्रता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, पर्यटन के दृष्टिगत इन स्थलों की महत्ता को देखते हुए मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तीव्रता लाई जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पाण्डेय, पर्यटन सूचना अधिकारी आदि मौजूद थे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…