जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई आकांक्षात्मक विकासखंडों की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के आकांक्षात्मक विकासखंडों के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं जल संसाधन, मूलभूत संरचना से संबंधित 75 इंडिकेटरों पर चर्चा की गई और जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्वस्थ एवं पोषण की समीक्षा के दौरान सैम, माम् एवं अति कुपोषित बच्चों की संख्यां से संबंधित आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पांडेय को सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ को निर्देशित कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कुपोषण की स्थिति से बाहर निकाले गए बच्चों की संख्या की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं टीबी नोटिफिकेशन के मामले में एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से संबंधित ब्लाक के सीएम फेलो को सहयोग कर लोगों के अधिक से अधिक टेस्टिंग करने एवं रैंक में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
वित्तीय समावेशन और कौशल विकास की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी योजनाओं में लोगों की नामांकन संख्या बेहतर पाई गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉकों के सीएम फेलो बैंकों के कोऑर्डिनेटर/एलडीएम से संपर्क कर समावेशी योजनाओं और आधार सीडिंग में बेहतर प्रगति की है। कौशल विकास योजना के अंतर्गत अप्रेंटिस पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अल्पसंख्यक के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के प्रमाण पत्र के सही आंकड़े पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश आईटीआई के प्रधानाचार्य को दिए।
उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सूक्ष्म सिंचाई से लाभान्वित होने वाले किसानों का डाटा एटीएम और बीटीएम के माध्यम से इकट्ठा कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।इसमें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किसान एवं व्यक्तिगत सूक्ष्म सिंचाई का उपयोग करने वाले किसानों को शामिल किया जाएगा। कृत्रिम गर्भाधान कम होने पर जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले सीएम फेलो को मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉकों के सीएम फेलो और संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो ब्लॉक जिस पैरामीटर में पीछे है वे अपने से बेहतर करने वाले ब्लॉकों से एक्सरसाइज कर अपनी स्थिति सुधारने का प्रयास करें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी और सभी ब्लॉकों के सीएम फेलो मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

19 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

19 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago