एमपी के नव निर्वाचित सीएम मोहन यादव का यूपी कनेक्शन

सुलतानपुर के अकोढ़ी गांव में है ससुराल

सुलतानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ससुराल प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में है।
सोमवार को जैसे ही मुख्यमंत्री पद हेतु उनके नाम की घोषणा हुई तो जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त हो गया। परिजनों को बधाई और मिठाई खाने-खिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
जिले के फुलौना चौराहा के निकट अकोढ़ी गांव निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य ब्रह्मदीन यादव की पुत्री से मोहन यादव का विवाह हुआ है। इनका परिवार इस समय सुलतानपुर शहर के डिहवा मोहल्ले में निवास करता है। मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई विवेकानंद यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आचार्य हैं।
उन्होंने बताया कि बहन सीमा यादव की शादी डॉक्टर मोहन यादव से 1994 में हुई थी। उस समय वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव तीन भाइयों की इकलौती बहन हैं। उनके 96 वर्षीय पिता मध्यप्रदेश के रीवां जनपद में टीआरएस कालेज में प्रधानाचार्य रहे हैं। सोमवार को परिजनों ने मुख्यमंत्री के ससुर समेत मुहल्ले भर को मिठाई खिलाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

24 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

1 day ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

1 day ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago