महापंडित राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ महापंडित राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान के तहत राहुल सांकृत्यायन की पाठशाला निजामाबाद और उनके ननिहाल पंदहा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद में इस मौके पर छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने भी विचार व्यक्त किया और विद्यालय के प्रिंसिपल श्याम बिहारी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
मुख्य अतिथि रमन मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित प्रख्यात शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ संदीप पाण्डेय ने राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद में बच्चों को राहुल सांकृत्यायन के बारे में प्रेरित करते हुए कहा कि, उच्च शिक्षा के लिए संकल्पित हों और देश विदेश में ज्ञानार्जन करें। बच्चों को राहुल की पुस्तकों से परिचित कराते हुए बाईसवीं सदी का उल्लेख करते हुए एक आदर्श समता मूलक समाज की कल्पना जो राहुल ने की उससे बच्चों को अवगत कराया। राहुल के ननिहाल पंदहा में कहा कि पटना संग्रहालय से लेकर पंदहा पुस्तकालय, हरिऔध कला भवन और राहुल सांकृत्यायन पुस्तकालय आजमगढ़ में राहुल सांकृत्यायन के साहित्य व उनके द्वारा खोजे गए तिब्बत से लाए गए दुर्लभ ग्रंथों का संरक्षण किया जाएगा।
महापंडित राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान के संयोजक पुष्पराज ने कहा कि आज राहुल सांकृत्यायन दुनिया के दस बड़े प्रतिमान लेखकों की सूची में शामिल हैं। उनके ज्ञान और जीवन पर दुनिया के विश्वविद्यालयों में शोध हो रहे हैं, इसलिए जरूरी यह है कि पश्चिम के देशों ने जिस तरह शेक्सपियर, चेखव, ब्रेख्त के स्थलों को सुरक्षित रखा है। उसी तरह राहुल सांकृत्यायन के जन्म स्थल, शिक्षा स्थल सहित तमाम स्मृतियों को सुरक्षित संवर्धित किया जाए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे किसान नेता राजीव यादव ने राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान को आजमगढ़ ही नहीं देश दुनिया के लिए महत्वपूर्ण कहा। विरासत के इस अभियान से उनसे जुड़े स्थलों को समृद्ध करके आने वाली पीढ़ी को उनसे परिचित कराया जाएगा।
पंदहा स्थित राहुल सांकृत्यायन पुस्तकालय के राधेश्याम पाठक, जीतेंद्र हरी पाण्डेय, मनीष पाण्डेय ने अभियान में आए यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर पंदहा स्थित राहुल सांकृत्यायन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में निजामाबाद के चेयर मैन अलाउद्दीन, अधिवक्ता विनोद यादव, विरेंद्र यादव, अवधेश यादव, पूर्व फौजी चंद्रेश यादव, जुबैर अहमद, डॉक्टर राजेंद्र यादव, निहाल गांधी, नंदलाल यादव, प्रेम चंद पांडेय, श्याम सुंदर मौर्य, डाक्टर अजय गौतम, सत्यम प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा, राजनाथ, दुर्गा प्रसाद यादव, अवधू यादव, हरिबंश यादव, रविन्द्र यादव, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पर अपलोड होंगी सभी GPDP, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनसहभागिता और डिजिटल तकनीक से तैयार होंगी गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजनाएं श्रावस्ती (राष्ट्र की…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

23 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

23 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

24 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

24 hours ago