बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

महाराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले निपुण भारत के तहत नैट-1 के परिणामो पर चर्चा की तथा छात्रों और अध्यापकों की विद्यालयों में उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि निपुण लक्ष्य, नैट मूल्यांकन और एआरपी विजिट में बृजमनगंज ब्लॉक का प्रदर्शन संतोषजनक न होने पर एबीएसए बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया तथा उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि उक्त मानकों पर जिस ब्लॉक का प्रदर्शन सर्वाधिक खराब है, उसके एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी एबीएसए को भी कहा कि ब्लॉक में जिन विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे खराब है, उनके प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण जारी करने और उनका एक इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों और एबीएसए को सम्मानित करने के लिए भी कहा।
उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों के नामांकन को बढ़ाने और विद्यालयों में छात्रों व अध्यापकों की उपस्थिति को मानक के अनुसार बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी बीएसए से आधार प्रमाणीकरण और निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बीएसए द्वारा बताया गया कि आधार प्रमाणीकरण में छात्र आधार प्रमाणीकरण 90% जबकि अभिभावक आधार प्रमाणीकरण 94% हो चुका है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण के संदर्भ में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक बुलाने का निर्देश बीएसए को दिया। बैठक में बीएसए आशीष कुमार सिंह, डायट प्राचार्य सभी एबीएसए व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

1 hour ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

2 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

2 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

2 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago