स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित सप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया गया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की गयी एवं प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 06 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।
इस “हाट-बाजार” में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गयी। इस “हाट-बाजार” में आज सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, सत्तू, बेसन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में लगभग रू 7200 का विक्रय हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

14 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

14 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago