37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेक सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण विकास से संबंधित 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, पशु टीकाकरण कार्यक्रम, निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार नियोजन कार्यक्रम हेतु मासिक समीक्षा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण की प्रगति, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्थिति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राशन वितरण, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा, बंधुआ श्रमिक आदि के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर0 एस0 गौतम को विभिन्न विभागों (खादी ग्रामोद्योग, मनरेगा, उद्योग) से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में स्वयं सेवी समूह के माध्यम से गोबर से पेंट तैयार करने की परियोजना को लांच करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार से मिनी स्टेडियम की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की गयी। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के लम्बित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया व निर्माण कार्यो के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को निर्देशित किया गया।0अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार को गड्ढा मुक्त सड़क हेतु निर्देश दिया गया तथा आगामी त्योहार दीपावली के दृष्टिगत विसर्जन स्थल मार्गो पर सड़को की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।वही जिलाधिकारी ने विधुत विभाग व जल निगम को निर्देश दिया कि समय से कार्य को पूर्ण करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, डीसी एन आर एल एम आर0 एस0 गौतम , डी एस टी ओ श्रवण कुमार व विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

19 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago