जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति पर किया गया समीक्षा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर रात, जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म के कार्यो के प्रगति की भी समीक्षा हुई। इस क्रम में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्यो की प्रगति व कार्यरत मानव संसाधन की स्थिति जानी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म एन सी सी के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया, कि मानव संसाधन की संख्या बढ़ाए व कार्य में प्रगति लावे। उन्होंने कहा कि कार्य में सुधार नहीं लाये जाने पर जिम्मेदारी तय होगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म एनसीसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट शब्दों में जिलाधिकारी ने, निर्देशित किया कि कार्य नहीं करने पर एफ आई आर दर्ज हो सकती है, पेनल्टी भी लगायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रणनीति बनाएं , लेबर बढ़ाएं व कार्य में तीव्रता लाइए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन अनुराग गौतम व अन्य संबंधित अधिकारियों को सभी लम्बित परियोजना को शीघ्र पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी गण, जल जीवन मिशन के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago