आदेश के बाद भी राजस्व निरीक्षक पर जमीन न नापने का आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लहरौरा में विवादित जमीन की पैमाइश के आदेश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पर हीला हवाली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्राम लहरौरा निवासी तीरथ राम जगदीश लाल बहादुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान के नाम गाटा संख्या 204 की जमीन दर्ज है। परंतु विपक्षी लोग गाटा संख्या 202 नवीन परती की पड़ी जमीन जिस पर समय माता का स्थान बना हुआ है। तथा गाटा संख्या 205 तीरथ राम आदि के नाम भूमि दर्ज है। जिस पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। जबकि तीरथ राम की तरफ से उप जिलाधिकारी पयागपुर को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश की मांग की गई थी। जिस पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने राजस्व निरीक्षक स्वामी दयाल यादव को पैमाइश कर विवादित जमीन को अलग किए जाने का निर्देश दिया था। परंतु राजस्व निरीक्षक पर पैमाइश में हिला हवाती करने का आरोप ग्रामीणों की तरफ से लगाए जा रहा है। जिसको लेकर गांव में शांति भंग की आशंका बनी हुई है। गांव के तीरथराम जगदीश लाल बहादुर आदि लोगों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराये जाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

40 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

44 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

1 hour ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

2 hours ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

3 hours ago