इटावा/फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड दरोगा ने कथित तौर पर अपनी 33 वर्षीय बेटी अंशु यादव की हत्या कर दी और बाद में परिवार के सदस्यों की मदद से शव को इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पिता, बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रिटायर्ड दरोगा रणवीर अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था। अंशु यादव का फिरोजाबाद निवासी अनुराग यादव से प्रेम संबंध था, जिसका पिता विरोध कर रहा था। 24 अक्टूबर की रात अंशु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रेम संबंध को सार्वजनिक किया था।
बताया जा रहा है कि इसके अगले दिन पिता ने कथित तौर पर बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद खुद को बचाने के लिए पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दिए गए फोटो में अंशु जिन कपड़ों में दिखाई दी थी, वही कपड़े बाद में बरामद अवशेषों के साथ मिले।
ये भी पढ़ें – मेडिकल कॉलेज में ऑटोक्लेव मशीन फटने से मचा हड़कंप, ऑपरेशन थिएटर में भर गया धुआं; जांच समिति गठित
पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
जब अंशु के प्रेमी अनुराग यादव ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया, तब पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी पिता पुलिस को इटावा में यमुना नदी किनारे ले गया, जहां कई दिनों की तलाश के बाद एक कंकाल और कुछ कपड़े बरामद किए गए।
कपड़ों के आधार पर पुलिस ने कंकाल की पहचान अंशु यादव के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता, उसके बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।
मां और अन्य की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि शव को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में मां और अन्य महिला रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनकी तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें – श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रखर सूत्रधार पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, देशभर में शोक की लहर
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…