आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा में नाली के विवाद को लेकर, सेवानिवृत्त सिपाही को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा निवासी सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंह यादव (65) सोमवार को अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे । नाली सफाई के दौरान उनके पट्टीदार बलजीत यादव से कहा सुनी हो गई, मामला बढ़ता देख लोगों ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद दोंनो पक्ष शांत हो गए। आरोप है कि रात करीब 10 बजे बालजीत व उनके बेटों ने मिलकर सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंग यादव को लाठी डंडे से जमकर पीटा । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरसिंह यादव को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सेवानिवृत्त सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…