“विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान” सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित हुए रिटायर्ड कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम रोशन करने वाले सेना से रिटायर्ड पूर्व शिक्षक, कवि, लेखक एवं साहित्यकार कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को विगत शिक्षक दिवस पर ‘विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2024’ से श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा गया।
ज्ञात हो कि फाउंडेशन के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की प्रशंसा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी की गयी है। इसके साथ ही कर्नल मिश्र को हिन्दी दिवस के अवसर पर भी एसएसआईएफ के अतिरिक्त कई अन्य संस्थाओं यथा सरस्वती महाविद्यालय, एसएचएवी फाउंडेशन द्वारा शिक्षाविद् सम्मान, प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा, माँ शारदे काव्य- मंच, भारत की बात डिजिटल, रोहित संवाद द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस वर्ष ‘विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2024’ के साथ अन्य कई सम्मानों से विभूषित होने पर कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं, साहित्यकारों, कवियों व देश-विदेश शुभचिंतक शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसके पूर्व में ‘विद्वत् समाज सम्मेलन’ में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा, ‘दिशा एजुकेशन सोसायटी एवं ख़ुशी फाउंडेशन’, ‘ड डी भारती नेट वर्क’, और ‘जापानी हिन्दी की गूँज पत्रिका व यूट्यूब चैनल टोक्यो जापान’ द्वारा भी कर्नल मिश्र को सम्मानित किया जा चुका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

47 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago