बनारस स्टेशन परिसर में रेस्टुरेंट व्हील का किया गया उद्घाटन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बनारस स्टेशन परिसर में स्थापित रेस्टूरेंट ऑन व्हील का उदघाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को प्रातः 10 बजे फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अलोक केशरवानी,सहायक सुरक्षा आयुक्त उग्रसेन सिंह,रेस्टूरेंट संचालक अरुण सिंह एवं स्टेशन के कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।
बनारस वासियों एवं रेल यात्रियों को बेहतरीन खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनारस स्टेशन परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे का यह पहला रेस्टुरेंट ऑन व्हील है, जिसकी पहल रेल राजस्व को बढ़ाने के लिए की गयी है । यह रेस्टुरेंट एक अनूठी पहल है जिसमें आम जन एवं रेल यात्रियों को अनोखेपन के अहसास एवं लजीज व्यंजनों के साथ-साथ फ्री वाई-फाई,वीडियो पैनल पर दर्शनीय स्थलों की जानकारी जैसी बेहतरीन सुविधाएँ मिलेंगी । इस रेस्टुरेंट की स्थापना के लिए रेलवे ने बनारस स्टेशन परिसर में स्थान के साथ एक परित्यक्त कोच एवं रेलवे ट्रैक उपलब्ध कराया गया था , जिसका रंगरोगन एवं साज-सज्जा रेस्टुरेंट संचालक द्वारा व्यवसायिक दृष्टिकोंण से करवा कर वर्तमान स्वरूप दिया गया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago