Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभागवत कथा महायज्ञ की सफलता के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

भागवत कथा महायज्ञ की सफलता के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर के सहकारी बैंक के सामने भलुअनी विकास खण्ड के चतुरी में होने वाले भव्य भागवत कथा महापुराण की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न हुईl बैठक को सम्बोधित करते हुए आयोजक पूर्व प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी ने बताया की कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।10 फ़रवरी दिन शुक्रवार को अयोध्या धाम के जगद्गुरु स्वामी डॉ राघवाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में भलुअनी नगर पंचायत के गांधी चौक से सुबह 9 बजे से कथा स्थल चतुरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए पूरे जनपद से श्रद्धालु आएंगे। स्वामी जी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक नित्य दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का रसपान कराएंगे। सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी के शुक्ला ने कहा कि सलेमपुर सहित विभिन्न चौराहों से कथा स्थल तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। 17 फरवरी को महाप्रसाद वितरण व समापन होगा। बैठक को सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी के शुक्ला,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, नवलकिशोर पाण्डेय, रवि पाण्डेय ,सुधाकर मिश्र, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, हैप्पी शुक्ल,सत्यदेव तिवारी, गणेश मिश्र, डॉ ओमप्रकाश मिश्र, बलराम त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश तिवारी, लालबाबू गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, रामानंद तिवारी,सुनील तिवारी, संतोष मद्देशिया, पवन उपाध्याय, गोविंद तिवारी, धीरेंद्र प्रकाश मिश्र, अम्बरीष पाण्डेय, भोला मिश्र,मुन्ना यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments