सेमरा हर्दोपट्टी के चार दिवसीय दिवाली मेला के लिए बंटी जिम्मेदारियां

बैठक

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )10 अक्टूबर..

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी के पंचायत भवन में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में दिवाली के अवसर पर गांव में लगने वाले मेला के सफल आयोजन के लिए चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अंगद कुमार रजक नेे कहा कि विगत साढ़े सात दशकों से आयोजित होने वाले 76 वें चार दिवसीय मेला आगामी 24 अक्टूबर को शोभा यात्रा से शुरु होगा व समापन 27 अक्टूबर को होगा।

कुश्ती, क्रिकेट, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दंगल-कुश्ती, फुटबाल व क्रिकेट प्रतियोगिता, शोभा यात्रा, राजस्व व चंदा, मेला सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, साईकिल स्टैंड, शामियाना-टेंट व लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगा आयोजन

अध्यक्षता ग्राम प्रधान रंजू देवी ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान संतोष सिंह, प्रेमशंकर सिंह, कौशल किशोर गुप्ता, विजय शर्मा, मणि, भोला सिंह, पप्पू सिंह , गुड्डू सिंह, संदीप सिंह, अजय सिंह, अमित सिंह, आरपी सिंह, दुर्गेश सिंह, कमलेश कुशवाहा, गिरिजेश सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, संजय सिंह, मुकेश रजक, गोपाल शर्मा, यदुनन्दन, धर्मेन्द्र सिंह , गुड्डू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सँवाददात कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

4 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

19 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

20 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

20 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

20 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

20 hours ago